KGF 2 Box Office Collection: यश की KGF 2 का Box Office पर दबदबा कायम, आज पार होगा 250Cr का आंकड़ा

By: Pinki Wed, 20 Apr 2022 1:27:25

KGF 2 Box Office Collection: यश की KGF 2 का Box Office पर दबदबा कायम, आज पार होगा 250Cr का आंकड़ा

बॉक्स ऑफिस पर आजकल हिंदी नहीं बल्कि साउथ की फिल्मों का डंका बज रहा है। यश की सुपरहिट फिल्म KGF 2 बॉक्स ऑफिस पर रोजाना नए रिकॉर्ड बना रही है। बुधवार को फिल्म का हिंदी वर्जन कलेक्शन 250 करोड़ को पार कर जाएगा। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की कमाई के लेटेस्ट आंकड़े शेयर किए हैं। फिल्म ने 6 दिन में 238.70 करोड़ कमाए हैं। बुधवार को यानी फिल्म 7वें दिन 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। इसी के साथ ये फिल्म सबसे जल्दी 250 करोड़ कमाने वाली फिल्ल बन जाएगी। फिल्म के हिंदी वर्जन ने गुरुवार को 53.95 करोड़, शुक्रवार को 46.79 करोड़, शनिवार को 42.90 करोड़, रविवार को 50.35 करोड़, सोमवार को 25.57 करोड़, मंगलवार को 19.14 करोड़ कमाए।

यश की फिल्म 'KGF 2' 2018 में आई उनकी ही हिट फिल्म KGF Chapter 1 का सीक्वल है। इसका निर्देशन प्रशांत नील ने किया है। फिल्म रॉकी नाम के गैंगस्टर की कहानी है। केजीएफ 2 में संजय दत्त और रवीना टंडन भी नजर आते हैं। रवीना ने प्रधानमंत्री रामिका सेन का रोल प्ले किया है वहीं संजय दत्त खतरनाक विलेन अधीरा बने हैं।

बता दे, KGF 2 से पहले 'पुष्पा' और RRR की ताबड़तोड़ कमाई ने लोगों को हैरान किया है। कहना गलत नहीं होगा कि साउथ मूवीज के सामने बॉलीवुड सितारों की फिल्में पानी मांगती दिख रही है। पिछले दिनों आई हिंदी मूवीज में बस द कश्मीर फाइल्स ही ऐसी फिल्म रही है जिसकी कमाई काबिलेतारीफ रही है। द कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था।

ये भी पढ़े :

# पुष्पा का स्वैग, ठुकराया तंबाकू कंपनी का 2 करोड़ का ऑफर, अल्लू अर्जुन ने कहा - जो चीज खुद नहीं खाता, उसे प्रमोट नहीं करूंगा

# Urfi Javed की पैंट देखकर चकराया लोगों का दिमाग, बोले - एक गीला हो जाएगा तो दूसरा

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com